नशेड़ी वाहन चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Must Read

नशेड़ी वाहन चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा। लापरवाह और नशे में वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत कोरबी पुलिस चौकी प्रभारी अफसर हुसैन खान के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोरबी क्षेत्र मे विजय वेस्ट, रानी अटारी मे कोल माइंस स्थित है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक के द्वारा कोयला लोड कर राज्य व जिला के अन्य क्षेत्र में परिवहन किया जाता है। अधिकांश ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन का परिचालन करते हैं जिससे आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं होती रहती है। विगत दिवस वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 10 से 12 ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा शराबी वाहन चालकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This