केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, स्पर्धा में जोर आजमाइश के साथ विद्यार्थियों ने ली फिट इंडिया की शपथ
कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग से लेकर हायर सेकंडरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थिओं के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू द्वारा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने कहा कि देश के इस महान खिलाड़ी के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यालय में कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का कक्षावार एवं सदनानुसार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद खेल शिक्षक अस्मित कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों समेत समस्त विद्यालय परिवार को फिट इंडिया की शपथ दिलाई।
कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों के लिए अयोजी वॉक रेस बालिका वर्ग में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में अंशिका द्वितीय एवं सृष्टि तृतीय स्थान पर रही। वॉक रेस बालक वर्ग में नेहल प्रथम, आशुतोष द्वितीय एवं यथार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों के लिए आयोजित प्लैंक चैलेंज (बालिका वर्ग) में ऋषिका प्रथम, उर्मई द्वितीय एवं तनुजा तृतीय स्थान पर रही। टेबल टेनिस (बालक वर्ग) की स्पर्धा में स्वप्निल देवांगन प्रथम, गुंजन द्वितीय एवं सिद्वार्थ जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई एवं हायर सेकंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लैक प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में दीपांकर पाण्डेय प्रथम, मयंक कुन्ते द्वितीय एवं प्रियम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के लिए आयोजित 50 मीटर रेस प्रतियोगिता का चैलेंज जीतते हुए ख्याति भोसले ने प्रथम स्थान तो स्नेहांसी ने द्वितीय और मयूराक्षी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
![]()




























