Friday, February 13, 2026

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर छह लाख की ठगी

Must Read

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर छह लाख की ठगी

कोरबा। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति-पत्नी पर धारा 420 का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि कृष्णा नगर में रहने वाली महिला स्टॉफ नर्स का काम करती है। धरमीन पटेल स्टॉफ नर्स का काम करती है। उसका परिचय रामपुर क्षेत्र में रहने वाले हर्षा महंत के साथ हुआ। हर्षा ने धरमीन को बताया कि उसके पति उपेंद्र महंत की सरकारी विभागों में अच्छी और मजबूत पकड़ है। वह धरमीन पटेल के स्थाई नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगवा देगा। धरमीन हर्षा के बातों में आ गई और उसने स्थाई नौकरी के लिए हामी भर दिया। बदले में हर्षा और उसके पति उपेंद्र ने धरमीन बाई से रुपए की मांग किया। धरमीन ने बताया है कि उसने साढ़े पांच लाख रुपए उपेंद्र और हर्षा के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। जबकि 50 हजार रूपए नकद दिया। कई साल बीत गए। लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। पति-पत्नी ने धरमीन को रुपए लौटने से इनकार कर दिया।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This