Sunday, March 1, 2026

शहर में फिर मिला डेंगू का एक और मरीज, इस साल डेंगू पीडि़तों का आंकड़ा पहुंचा 50 के पार

Must Read

शहर में फिर मिला डेंगू का एक और मरीज, इस साल डेंगू पीडि़तों का आंकड़ा पहुंचा 50 के पार

 

कोरबा।।एसईसीएल कोरबा महाप्रबंधक कार्यालय के पास स्थित कृष्णानगर में डेंगू का मरीज मिला है। इसके पहले कंपनी की आवासीय कॉलोनी जेपी कॉलोनी में भी मरीज मिले थे। डेंगू के मरीजों के मिलने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। डेंगू को लेकर जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर एडवायजरी जारी की जाती है, मगर आंकड़े बताते हैं कि इसका ज्यादा असर लोगों पर नहीं पड़ा है। इस साल डेंगू से पीडि़त मरीजों की संया 50 को पार कर गई है। सबसे अधिक मरीज मुड़ापार, सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं। मुड़ापार हॉट-स्पॉट की तरह उभरा है। अभी तक डेंगू के मरीज मुड़ापार और सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में मिले थे। लेकिन समय के साथ डेंगू का फैलाव भी हो रहा है। अब यह जेपी कॉलोनी तक पहुंच गई है। डेंगू बुखार से पीडि़त एक मरीज को एसईसीएल में प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो रेफर किया गया है। क्षेत्र में मरीज मिलने से आसपास के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। यह स्थिति तब है जब कंपनी का स्थानीय प्रबंधन जेपी कॉलोनी में अक्सर साफ-सफाई कराता है। यहां डेंगू का मच्छर कैसे पहुंचा? यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि डेंगू को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को इस बीमारी को लीेकर सतर्क किया जा रहा है। उन्हें हिदायद दी जा रही है कि वे अपने घर या इसके आसपास बारिश का पानी एकत्र नहीं होने दें। विभाग की ओर से बताया गया है कि डेंगू का मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपता है। इसके काटने पर लोगों को डेंगू होता है। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है और सिर दर्द के साथ सिर पर चढ़ता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर कहा गया है कि इस बीमारी को लेकर सावधानी बरतें।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This