Tuesday, February 17, 2026

कोयला श्रमिकों का एक करोड़ व ठेकाकर्मियों का 40 लाख का दुर्घटना बीमा

Must Read

कोयला श्रमिकों का एक करोड़ व ठेकाकर्मियों का 40 लाख का दुर्घटना बीमा

कोरबा। कोल इंडिया में काम करनेवाले श्रमिकों व ठेकाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। स्थायी कोयला श्रमिकों को एक करोड़ और आउटसोर्सिंग कंपनियों में कार्यरत ठेका मजदूरों को जीरो प्रीमियम में 40 लाख रुपये तक का बीमा कंपनी कराएगी। इसका लाभ एसईसीएल के 50 हजार से अधिक स्थायी व ठेका श्रमिकों को मिलेगा। कोल इंडिया प्रबंधन व एसीबीआइ के निर्देशक मंडल की बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। इस सप्ताह ड्राफ्ट फाइनल हो जाएगा। इसके लिए 17 सितंबर के पहले एमओयू हो जाएगा। कोयला मंत्रालय 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन इसकी घोषणा कर सकता है। इस योजना की विशेषता है कि किसी तरह की दुर्घटना होने पर आश्रित को भुगतान मिलेगा। पहले केवल खान दुर्घटना पर चर्चा हो रही थी। बाद में प्रबंधन ने तर्क के साथ इनकी आवश्यकता बताई तब सहमति बनी। पहले केवल कोल इंडिया के श्रमिकों को ही बीमा के दायरे में रखा गया था, लेकिन अब ठेकाकर्मियों को भी इससे जोड़ दिया गया है। इस मुद्दे पर 28 अगस्त को कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद की अध्यक्षता में कोयला कंपनियों के सीएमडी के साथ बैठक हुई थी। इसमें बताया गया कि उन ठेका श्रमिकों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिनका बैंक से वेतन भुगतान होता है। कोल इंडिया के अधीन कार्यरत कंपनियों से ठेका श्रमिकों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। ब्योरा में बैंक खाता, पीएफ नंबर भी मांगा जा रहा है। वैसे कंपनी के पास फिलहाल 89 हजार कर्मियों का ब्योरा है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This