Monday, February 16, 2026

गणेशोत्सव में दिख रही राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक, वार्ड क्रमांक 15 में ऊंट के ऊपर विराजमान है बप्पा

Must Read

गणेशोत्सव में दिख रही राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक, वार्ड क्रमांक 15 में ऊंट के ऊपर विराजमान है बप्पा

कोरबा। जिले में गणेश उत्सव की धूम है और श्रद्धालु विभिन्न पंडाल में जाकर भगवान गणेश के अनेक रूपों का दर्शन कर रहे हैं। शहर में हर समिति के द्वारा अपने बजट के अनुरूप आकर्षक सजावट के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई है। अप्पू गार्डन से कुछ कदमों की दूरी पर स्थित वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा के युवकों द्वारा राजस्थान की लोक संस्कृति पर आधारित पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा ऊंट पर विराजित है।
पूरे पंडाल को राजस्थान की लोक संस्कृति के हिसाब से सजाया गया है, स्लम एरिया में बने गणेश जी का यह पंडाल अपने साज सजावट के कारण शहर के मुख्य पंडालो को टक्कर देता नजर आ रहा है। समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि विगत 7 वर्षों से इस क्षेत्र में गणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है और हर वर्ष उनकी कोशिश रहती है कुछ नया करने की। पूरे साल भर गणेश पूजा को आकर्षक रूप देने की चर्चा वार्ड में रहती है। पूजा की तैयारी और मूर्ति स्थापना के लिए महिलाओं बच्चों और बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलने से ही समिति के द्वारा आकर्षक पंडाल और गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This