Monday, February 16, 2026

रामपुर विधानसभा की समस्याओं के निराकरण को लेकर शासन प्रशासन नहीं गंभीर, विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर दी आन्दोलन की चेतावनी

Must Read

रामपुर विधानसभा की समस्याओं के निराकरण को लेकर शासन प्रशासन नहीं गंभीर, विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखकर दी आन्दोलन की चेतावनी

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाते हैं। इस संबंध में लगातार कलेक्टर से पत्राचार किया जाता है। इसके बाद भी उनके द्वारा पूर्व में दिये गये पत्रों के निराकरण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिसे लेकर श्री राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखते हुए समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की है, अन्यथा आन्दोलन की चेतावनी दी है।कलेक्टर को लिखे गए पत्र में विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा है कि विधानसभा रामपुर क्षेत्र के लोगों के शिकायत एवं क्षेत्र के समस्याओं को देखते हुऐ उनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न पत्रों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया है। विधानसभा रामपुर के क्षेत्र की जनता के द्वारा चुनकर उन्हें विधायक बनाया गया है। ताकि वे जनता की अवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर समस्याओं का निराकरण करवा सकें।आज दिनांक तक ऐसा प्रतीत होता है कि शासन प्रशासन के द्वारा रामपुर क्षेत्र की लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है। अगर लोगों की समस्याओं का निराकरण उचित समय पर नहीं हो पाता है। तो वे लोगों की समस्याओं को देखते हुए आन्दोलन करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उनके द्वारा पूर्व में दिये गय पत्रों को अवलोकन कर उचित कार्यवाही करने की बात उन्होंने पत्र में लिखी है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This