श्रद्धालुओं को भा रहा गणपति का बाल रूप
कोरबा। नवयुवक गणेश उत्सव समिति तुलसी मार्ग (पुराना गांजा गली) में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। यहां आयोजन का 40 वां वर्ष है। चतुर्थी पर विधि विधान के साथ रिद्धि-सिद्धि के संग गणपति की प्रतिमा विराजित की गई है। सुसज्जित आकर्षक पंडाल में गणपति का बाल स्वरूप आने वाले लोगों को अपलक निहारने के लिए विवश कर देता है। यह प्रतिमा बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को बहुत ही भा रही है। गणेश की लड्डू गोपाल के स्वरूप में प्रतिमा की तरह से रिद्धि-सिद्धि भी मनोहारी छटा बिखेर रही हैं। पंडाल में भागवत कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज बाल स्वरूप का दर्शन करने पहुंचे तो खुद भी भाव विभोर-मंत्रमुग्ध हो उठे। समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने आचार्य अतुल कृष्ण का शॉल भेंट कर सम्मान कर आशीर्वाद लिया।
![]()




























