Friday, February 13, 2026

नया बस स्टैंड में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

नया बस स्टैंड में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। शनिवार की सुबह नया बस स्टैंड के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ लोगों ने देखा। लाश की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान हो पाई। मृतक का नाम राजू बताया जा रहा है, जो राजधानी बस का हेल्पर था। बताया जा रहा है कि राजू पिछले एक सप्ताह से कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती था और वहां से भाग कर आया था। फिलहाल पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने लाश पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This