Thursday, February 12, 2026

बड़ी लापरवाही, बच्ची के ब्लड जांच की दी गलत रिपोर्ट

Must Read

बड़ी लापरवाही, बच्ची के ब्लड जांच की दी गलत रिपोर्ट

कोरबा। जिले के ढोढ़ीपारा में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रबंधन द्वार एक मासूम बच्ची की खून की जांच रिपोर्ट गलत सौंप दी गई। निजी अस्पताल में जांच कराने के बाद मामला का खुलासा हुआ जिसके बाद परिजन काफी आक्रोशित है।कोरबा में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक बार फिर से खुल गई है। ढोढ़ीपारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मासूम बच्ची की खून की जांच की रिपोर्ट गलत बता दी गई। तुलसी नगर निवासी एक दंपत्ती अपनी मासूम बच्ची की सेहत खराब हाने की स्थिती में उसका उपचार कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां उसकी खून की जांच की गई और उसके शरीर में खून की मात्रा 3 ग्राम होने की रिपोर्ट दी गई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की सलाह दे दी गई। शरीर में खून की कमी होने की बात सुनकर परिजन घबरा गई और तसल्ली के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक बार फिर से खून की जांच कराया, जहां उसके शरीर में खून की मात्रा 12 ग्राम की रिपोर्ट आई। अस्पताल की इस लापरवाही से परिजन काफी आक्रोशित हैं और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। सरकारी अस्पतालों को लेकर लोगों की राय वैसे ही अच्छी नहीं है ऐसे में इस तरह की गलतियां सामने आएगी,तो लोगों को सरकारी अस्पतालों से भरोसा ही उठ जाएगा। लिहाजा इस तरह की लापरवाही से प्रबंधन को बचने की जरुरत है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This