Thursday, February 12, 2026

आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर की पूजा कर जुटे आन्दोलन में, तीन गांव के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को लेकर किया चक्काजाम

Must Read

आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर की पूजा कर जुटे आन्दोलन में, तीन गांव के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को लेकर किया चक्काजाम

कोरबा। पंडो जनजाति के आदिवासी समुदाय ने मोर्चा खोल दिया है। अनोखे ढंग से विरोध करते हुए कलेक्टर की तस्वीर हाथों में लेकर पूजा अर्चना कर आन्दोलन में ग्रामीण जुटे कर रहे। जिले के तीन पंचायतों के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के कटघोरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले त्रिखुटी गांव सहित 3 ग्रामों के पंडो जनजाति के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को लेकर मुख्य मार्ग बिंझरा चौक पर प्रदर्शन शुरू किया है। जिसके चलते पेंड्रा रोड पर चक्का जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भारी संख्या में पहुचे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीण काफी लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। कई बार जिला प्रशासन को पत्र देकर समस्या से अवगत भी करा चुके है। चक्का जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की कतार में चालक फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे पण्डो आदिवासी सहित अन्य ग्रामीण कलेक्टर अजीत बसंत की तस्वीर हाथ में लेकर धरने पर बैठे हैं। उनकी तस्वीर के सामने अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना करते हुए निवेदन कर रहे हैं। यह अनोखा प्रदर्शन देखकर सभी हैरान हो गए। ग्रामीणों ने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वे सड़क से नहीं हटने वाले हैं।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This