Friday, February 13, 2026

कांग्रेस के बंद का नहीं दिखा असर

Must Read

कांग्रेस के बंद का नहीं दिखा असर

कोरबा। कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है।कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला किया, लेकिन राज्य स्तर पर बंद को कोरबा के कांग्रेसी नेताओं ने असफल कर दिया। कोरबा में कांग्रेसी नेता दोपहर 12 तक सड़कों पर नजर नहीं आए। घंटाघर परिसर में दिखे भी तो मुट्ठी भर कार्यकर्ता, जिन्होंने बंद की केवल औपचारिकता निभाई। सामान्य दिनों की तरह जनजीवन सुचारू रूप से चालू है। कहीं बंद का असर देखने को नहीं मिला। बंद को लेकर कांग्रेस के नेताओं में किसी प्रकार की सक्रियता नहीं दिखाई दी एवं कोरबा बंद केवल औपचारिकता रह गई।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This