Friday, February 13, 2026

हाथियों के उत्पात से निपटने सोलर फैंस गार्ड का सहारा

Must Read

हाथियों के उत्पात से निपटने सोलर फैंस गार्ड का सहारा

कोरबा। हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके कटघोरा वनमंडल के ग्रामीणों ने एक अनोखी युक्ति निकाली है। हाथियों से अपनी फसलों को बचाने के लिए उनके द्वारा सोलर फैंस गार्ड का उपयोग किया जा रहा है,जिसे किसान अपने खेतों की घेराबंदी कर उसमें करंट का प्रवाह कर रहे हैं ताकी झटका लगने पर हाथी के साथ ही दूसरे जंगली जानवर उनकी फसलों को नुकसान ना पहुंचा सके। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के दस से अधिक गांव के 70 से अधिक किसानों ने इस डिवाईस को अपनाया है,जो सोलर सिस्टम पर काम करता है। सौर पैनल से स्टेपलाईजर चार्ज होता है,जिससे 12 वोल्ट का करंट पैदा होता है और यही करंट खेतों के चारों ओर लगे जीई तार में प्रवाहित होता है,जिसके संपर्क में आने से जानवरों को झटका लगता है और वो खेतों से दूर रहते है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This