वनाधिकार पट्टा दिलाने की मांग
कोरबा। आम आदमी पार्टी ओबीसी विंग के जिला उपाध्यक्ष विजय नायक के नेतृत्व में आप के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है। आप ने वन भूमि पर काबिज ग्राम पंचायत बोईदा के ग्रामीणों को वनाधिकार पट्?टा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि कोरबा जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत बोईदा में आदिवासियों का परिवार निवासरत है। 50 साल से अधिक समय से यहां के ग्रामीण वन भूमि पर काबिज है। पिछले 15 साल से वनाधिकार पट्टा की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक वनाधिकार पट्टा देने ध्यान नहीं दिया गया। जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर बोईदा के ग्रामीणों को वनाधिकार पट्?टा प्रदान किया जाए।
![]()




























