बॉलीवुड डांस सोलो में अंशिका अव्वल
कोरबा। 32वां ड्रामा, डांस व म्यूजिक फेस्टिवल इंडिया थियेटर ओलम्पियाड के अंतर्गत ओडिशा में आयोजित की गई। इसमें कोरबा जिले की बरपाली निवासी विक्रम अग्रवाल की बेटी अंशिका अग्रवाल ने बॉलीवुड डांस सोलो सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन से पहले स्थान पर कब्जा जमाया और जिले का मान बढ़ाया। इसके पहले भी अंशिका कई नृत्य स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन से पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। अंशिका ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व परिवारजनों को दिया है।
![]()

