Friday, February 6, 2026

मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया से असंतुष्ट जुराली के ग्रामीण, सांसद से मुलाकात कर बताई समस्या

Must Read

मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया से असंतुष्ट जुराली के ग्रामीण, सांसद से मुलाकात कर बताई समस्या

कोरबा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड क्रमांक 12 और 13 जुराली क्षेत्र में रहने वाले लोग सडक़ निर्माण के लिए मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इस मसले को लेकर सांसद से मुलाकात की है और एनएचआई के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि गलत तरीके से उनकी जमीन का मुआवजा बनाया गया है जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि एनएचआई की ओर से सडक़ निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में जुराली की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। अभी सडक़ का निर्माण कार्य होना है। सुतर्रा से कापूबहरा तक सडक़ बन चुका है मगर मुआवजा अब भी अधूरा है। ग्रामीणों ने मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए कहा है कि अभी जुराली में सडक़ का निर्माण किया जाना है और प्रशासन की ओर से बार-बार नोटिस दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों ने सांसद से सहयोग मांगा है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This