Sunday, March 1, 2026

बीएमएस ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

Must Read

बीएमएस ने बाइक रैली निकालकर भरी हुंकार

कोरबा। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया। गेवरा में संघ की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में बीएमएस के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय में संघ की ओर से ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया। संघ ने गेवरा एरिया में व्याप्त समस्या को लेकर अपनी मांगें रखी। संघ की ओर से एरिया ऑफिस में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को रविवारीय ड्यूटी बहाल करने की मांग की गई। गेवरा क्षेत्र में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के अलावा गेवरा क्षेत्र के अंदर निजी संस्थाएं जो सामूहिक कार्यक्रम शादी, भागवत या अन्य आयोजन करते हैं उनके लिए बुकिंग तत्काल बंद किया जाए या फिर वर्कर्स क्लब की तर्ज पर बुकिंग की जाए। संघ ने अन्य समस्याओं से भी स्थानीय प्रबंधन को अवगत कराया है। गौरतलब है कि भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों के समर्थन में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रहा है।

Loading

Latest News

हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

कोरबा। शहर के एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में एक 65 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी की सफल एंजियोप्लास्टी कर चिकित्सकों...

More Articles Like This