Sunday, March 1, 2026

आंगनवाड़ी केंद्रों में सक्षम थीम पर हुए विविध कार्यक्रम

Must Read

आंगनवाड़ी केंद्रों में सक्षम थीम पर हुए विविध कार्यक्रम

कोरबा। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत मनाए जा रहे पोषण माह में अंतिम सप्ताह की थीम सक्षम सप्ताह में एकीकृत महिला एवं बाल विकास कोरबा शहरी परियोजना के समस्त सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रों में बच्चों का डांस कॉम्पिटीशन कराया गया। पोषण से संबंधित ड्राइंग प्रतियोगिता और पोषण भी-पढ़ाई भी से संबंधित अनेक गतिविधियों को किया गया। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पोषण माह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कोरबा शहरी के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है। पोषण माह में अन्य विभागों के साथ समन्वय करके भी पोषण माह किया जा रहा है। इस तारतम्य में बांकीमोगरा में शिक्षा विभाग से समन्वय करके स्कूली बच्चों का फायरलैस कुकिंग कॉम्पिटीशन रखा गया। इस इस कॉम्पिटीशन में बच्चों ने बहुत रुचि से भाग लिया। उनके द्वारा बनाई गई फायरस फूड्स बहुत ही सराहनीय थे। आयोजन में शिक्षकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं – श्रीमती सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को...

More Articles Like This