Sunday, March 1, 2026

तान नदी में फंसे हुए व्यक्ति को बांगो पुलिस ने सूझबूझ से बचाया, पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति पत्र और नगद ईनाम

Must Read

तान नदी में फंसे हुए व्यक्ति को बांगो पुलिस ने सूझबूझ से बचाया, पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति पत्र और नगद ईनाम

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना,चौकी क्षेत्र अंतर्गत काफी बरसात को देखते हुए नदी नाले तूफान में है किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत पुलिस की टीम के द्वारा नदी किनारे रहने वाले, नहाने जाने वालों को पुलिस के द्वारा सजग किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बांगो क्षेत्र में गोकुल सिंह पिता महेश राम उम्र 45 वर्ष निवासी पोड़ी उपरोड़ा थाना बांगो जो मछली पकड़ने तान नदी पोड़ी गया था नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से नदी के बीचो-बीच फंस गया। जिसकी सूचना पुलिस टीम को मिलते ही नदी में फंसे हुए व्यक्ति को पुलिस के द्वारा नदी में कूद कर और सूझबूझ एवं ग्रामीणों की मदद से बांगो पुलिस के द्वारा बाढ़ में फंसे हुए व्यक्ति को सकुशल निकल लिया गया।उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा निरीक्षक उषा सोंधिया, प्रधान आरक्षक 215 ओम प्रकाश डिक्सेना, डायल 112 आरक्षक 895 सुरेंद्र कंवर, 50 अनिल पोरते, 850 मानस मनी पैकरा, 760 अशोक खरे को प्रशस्ति पत्र और नगद ईनाम दिया गया।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This