Sunday, March 1, 2026

तहसील कार्यालय में मचा बवाल, दो अधिवक्ताओं पर एफआईआर

Must Read

तहसील कार्यालय में मचा बवाल, दो अधिवक्ताओं पर एफआईआर

कोरबा। तहसील कार्यालय कोरबा में अधिवक्ता आपस में भिड़ गए और दो अधिवक्ताओं ने मिलकर तीसरे की पिटाई कर दी। कार्यालय में मचे कोहराम को देखकर अन्य अधिवक्ताओं व कार्यालय के कर्मचारियों ने मारपीट रोकने का प्रयास किया परंतु विफल रहे। मामले में पीडि़त अधिवक्ता ने विवाद पश्चात सिविल लाइन थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने कोरबा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गणेश कुलदीप व अधिवक्ता मनोज अग्रवाल के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।पीडि़त अधिवक्ता ने अपने रिपोर्ट में कहा की गुरुवार दिनांक 26 सितंबर को शाम के समय वह तहसील कार्यालय कोरबा में एक प्रकरण की जानकारी लेने हेतु गया हुआ था। इसी दौरान लगभग शाम 4:30 बजे गणेश कुलदीप व मनोज अग्रवाल शराब के नशे में धुत्त वहां पहुंचे और पीडि़त से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों आरोपी अधिवक्ताओं के द्वारा पीडि़त का गला दबाने की भी कोशिश की गई। झगड़े की खबर सुन कार्यालय में उपस्थित अन्य अधिवक्तागण मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया। तत्पश्चात भी दोनों आरोपियों के द्वारा पीडि़त से दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई की गई। पीडि़त ने बताया कि कार्यालय में मचे कोहराम को देखते हुए मामले को सुलझाने नायब तहसीलदार भी पहुंचे परंतु अधिवक्ता गणेश कुलदीप के द्वारा उनके साथ भी गाली गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया जिसको देखते हुए कार्यालय के कर्मचारियों ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही दोनों आरोपी अधिवक्ता मौके से फरार हो गए। माहौल शांत होने पर पीडि़त अधिवक्ता के द्वारा सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गणेश कुलदीप व अधिवक्ता मनोज अग्रवाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This