Sunday, March 1, 2026

शहर की अतिक्रमण ने बिगाड़ी सूरत, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

Must Read

शहर की अतिक्रमण ने बिगाड़ी सूरत, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

कोरबा। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से वीआईपी एरिया और शहर बदसूरत होता जा रहा है।। लाखों की वाल पेंटिंग, करोड़ो का फुटपाथ बेतहाशा कब्जा की जद में है। निगम अफसरों ने शायद अतिक्रमण करने की अघोषित छूट दे रखी है। सडक़ पर ठेला-खोमचा, पसरा व दुकान लगाने की छूट मिली हुई है। पूरा कचरा सडक़ किनारे और नाली नाला में फेंक रहे हैं। आम जनता टैक्स के साथ सफाई का सरचार्ज दे देकर परेशान है फिर भी शहर गन्दा है। अभियान के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिखावा ही हो रहा है। कुआं भ_ा के बाद जैन चौक, बुधवारी मार्ग , घंटाघर मार्ग आखों से देखकर कब्जा करने की छूट दे दी गई है। पहले एक पसरा लगा, फिर दूसरा, और अब कई ठेले और इनका सामान सडक़ तक फैलने लगा है। सडक़ पर दुकान के कारण बीच रोड तक गाडिय़ां खड़ी कर खरीदारी करने वाले हादसों को निमन्त्रण देते हैं। जैन चौक से सफेद हाथी बने फुटपाथ तक तो जैसे कि कब्जादारो ने सडक़ भी खरीद लिया है। न कोई कानून न व्यवस्था, सिर्फ और सिर्फ दिखावा नजर आता है। ये लोग बुधवारी बाजार को पूरा गन्दा कर रखे हैं। निष्क्रियता प्रशासन की है जो अवैध कब्जाधारी बढ़ते जा रहे हैं और आंख भी दिखा रहे हैं। 5 से 7 लाख का पौनी पसारी तो गप शप केंद्र और नशेडिय़ों का अड्डा बन गया है। प्रशासन व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। शहर का कोई भी ऐसा इलाका नहीं बचा है जो अतिक्रमण की भेट ना चढ़ा हो, लेकिन शहर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की खामोशी भी सवालों के घेरे में है, जनप्रतिनिधि चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का कोई भी इस समस्या को लेकर कभी आवाज उठाते नजर नहीं आ रहे मानो जैसे इनका भी मौन संरक्षण शहर में अतिक्रमण करने वालों को मिल रखा हो।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This