Monday, March 2, 2026

ट्रेन रद्द होने से बढ़ी परेशानी

Must Read

ट्रेन रद्द होने से बढ़ी परेशानी

कोरबा। कोरबा से चलने वाली लंबी दूरी की दो द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को 4-4 फेरों के लिए रेलवे प्रशासन ने रद्द करने की घोषणा की है। ये ऐसी ट्रेनें हैं जिनमें से यात्रियों को सफर करने के लिए आसानी से कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता।रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत विजयवाड़ा- काजीपेट- बल् लारशाह सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई व एनआई का कार्य कराने वाला है जिसके कारण उक्त ट्रेनों को प्रभावित किया गया है। रद्द की गई गाडिय़ों में कोरबा की 4 समेत अन्य रूट की 11 ट्रेनें शामिल हैं। इसकी वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। उन्हें दूसरी जगह से कन्फर्म टिकट मिल पाना मुश्किल है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This