Sunday, February 15, 2026

सडक़ सहित पुनर्वास ग्राम की समस्याओं से जीएम को कराया अवगत

Must Read

सडक़ सहित पुनर्वास ग्राम की समस्याओं से जीएम को कराया अवगत

कोरबा। सिरकी मोड़ में जाम एवं पुनर्वास ग्राम चैनपुर बतारी पंचायत के विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत अजय जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ दीपका एसईसीएल के महाप्रबंधक से मुलाकात की। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ने महाप्रबंधक को ज्ञापन देते हुए कहा कि दीपका-सिरकी मोड़ की स्थिति बहुत खराब है। आये दिन वहां से लेकर तिवरता तक घंटों ट्रकों का जाम लगा रहता है। दीपका से बिलासपुर-रायपुर जाने का एक मात्र रास्ता होने के कारण इस रास्ते का उपयोग करने वाली आम जनता को घण्टों जाम फंसे रहना पड़ जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल सिरकी मोड़ से तिवरता तक सडक़ को फोर लेन बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा दीपका के पुनर्वास चैनपुर बतारी में मौजूदा अनेक समस्याओं के बारे में भी बताया गया जिसमें सडक़ों का डामरीकरण, सामुदायिक भवन की मरम्मत, तालाब गहरीकरण, पचरी निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि के संबंध में चर्चा की गई। पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने तत्काल कार्यवाही का विश्वास दिलाया और कहा कि मै स्वंय जाकर देखूंगा। मुलाकात व ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जीएम माइनिंग खनन मनोज प्रसाद एवं ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This