Sunday, February 15, 2026

हसदेव अरण्य के पेड़ों की कटाई को लेकर हल्ला बोल, आम आदमी पार्टी ने गुरसियां में किया धरना प्रदर्शन

Must Read

हसदेव अरण्य के पेड़ों की कटाई को लेकर हल्ला बोल, आम आदमी पार्टी ने गुरसियां में किया धरना प्रदर्शन

कोरबा। आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम गुरसियां में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के नेतृत्व में हसदेव अरण्य के पेड़ों की कटाई को लेकर हल्ला बोल किया गया। जिसमें प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने हसदेव अरण्य में वनों की अंधाधुंध कटाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्र में शासन प्रशासन की अनदेखी को लेकर आवाज बुलंद की। गोपाल साहू ने कहा कि कोरबा में कोयले का पर्याप्त भंडारण है। बावजूद अदानी को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने की मंशा से यह सौदेबाजी की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय ,प्रियंका शुक्ला, भानु चंद्रा, राजेंद्र बहादुर ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित किया। तमाम पदाधिकारियों ने आंदोलन के माध्यम से आगाह किया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। अंत में ज्ञापन सौंपकर औपचारिकता पूरी की गई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, ओबीसी विंग प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना विसेन, प्रदेश संगठन महामंत्री एलेक जैंडर केरकेट्टा, प्रदेश सचिव के ज्योति, महिला विंग अध्यक्ष मिथिलेश बघेल, संजीत विश्वकर्मा, नियोक्ता शुक्ला, सरगुजा जिला अध्यक्ष राजीव लकड़ा, लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा, सचिव शत्रुघन साहू, जिला अध्यक्ष संतोष यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया, विजय नायक, लंबोदर भट्ट, लहना सिंह, गौतम सिंह, सपन बहादुर सिंह, शोभरन सिंह, संतोष गबेल छबिलाल राठिया, सुदर्शन राठिया, नरेश राठिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This