Saturday, February 14, 2026

अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Must Read

अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापा मारकर 577 लीटर शराब जब्त किया है। कई लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से बताया गया है कि कच्ची शराब की बिक्री और इसे बनाने से जुड़े मामलों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने रजगामार के ग्राम बुंदेली में छापा मारकर 58 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। मामले में पुलिस ने चार ग्रामीणों को पकड़ा। उन्होंने अलग-अलग जेरीकेन में शराब को भरकर रखा हुआ था। पुलिस ने दूसरी कार्रवाई हरदीबाजार थाना क्षेत्र में की है। ग्राम नेवसा में छापा मारकर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। दीपका पुलिस ने ग्राम सिरकी में कार्रवाई की है और शराब जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई उरगा थाना क्षेत्र के गांव चीतापाली में की है। गांव में तीन जगहों पर छापा मारकर पुलिस ने लगभग 500 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया है। महुआ के लहान को भी नष्ट किया गया है। इसके अलावा शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की गई भ_ी को भी तोड़ा गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि बांकीमोंगरा थानांतर्गत ग्राम डंगनियाखार और कटघोरा क्षेत्र के लोतलोता में पुलिस ने जन चौपाल लगाकर लोगों को शराब से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। लोगों से शराब नहीं बनाने और इसकी बिक्री नहीं करने के लिए कहा। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के साथ जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This