Saturday, February 14, 2026

निगम अधिकारियों के नाक के नीचे से स्टेडियम परिसर में चोरी

Must Read

निगम अधिकारियों के नाक के नीचे से स्टेडियम परिसर में चोरी

 

कोरबा। पुलिस द्वारा कबाड़ चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। कबाड़ दुकानों को सील बंद कराया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में कबाड़ चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इस बार चोरों ने इंदिरा स्टेडियम को निशाना बनाया है। हैरानी तो इस बात की है कि निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।टीपी नगर इंदिरा स्टेडियम में बने स्टेडियम के बाहर में बने मकान की खिड़की दरवाजा को तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मजे की बात तो यह है कि नगर पालिक निगम कोरबा मैं बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को इसका पता ही नहीं है, क्योंकि जानकारी होती तो पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई होती। नगर निगम के अधिकारियों के देख रेख की अभाव में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिस तरह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और भी घटनाएं हो सकती है। ज्ञात रहे कि कुछ माह पूर्व चोरों ने स्टेडियम के पुरात्व विभाग में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This