Sunday, February 15, 2026

पत्रकार दिनेश राज बने मेडिकल कॉलेज एंटी रैगिंग समिति के सदस्य

Must Read

पत्रकार दिनेश राज बने मेडिकल कॉलेज एंटी रैगिंग समिति के सदस्य


कोरबा। स्व बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग समिति का गठन किया गया है। दैनिक भास्कर के पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिनेश राज को उक्त एंटी रैगिंग समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने सूचना जारी की है। समिति कॉलेज में रैगिंग की रोकथाम एवं अनुशासन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्री राज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बेहतर वातावरण बनाए रखने में सहयोग के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर छात्र हित में कार्य करेंगे। श्री राज की नियुक्ति से प्रेस जगत में हर्ष व्याप्त है। मीडियाजनों ने उन्हें बधाई दी है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This