शक्ति स्थल के निर्माण के लिए मुआवजा की मांग
कोरबा। चांपा-कोरबा-छुरी कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी के फोर लेन चौड़ीकरण का कार्य व मुआवजा वितरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। परियोजना के विस्तार निर्माण में बस स्टैंड, बरपाली स्थित मड़वारानी मंदिर (शक्ति स्थल) भी प्रभावित हो रही है। मंदिर को अन्यत्र विस्थापित कर मंदिर निर्माणण के लिए मुआवजा प्रदान किया जाना है। जिसे लेकर शक्ति सेवा समिति बरपाली के उपाध्यक्ष श्रीराम दास वैष्णव ने कलेक्टर, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि 1998 से समिति द्वारा मंदिर का रखरखाव और पूजा अर्चना किया जा रहा है। इसके पूर्व यहां छोटा सा चबूतरा था। जिसे बाद में समिति द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया। तब से मंदिर पर समिति का पूर्ण नियंत्रण रहा है। वे ही मंदिर के पुजारी के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। मंदिर बनने वाले राजमार्ग के रास्ते पर ही है। इसलिए मंदिर में स्थापित देवी मां को अन्यत्र नवनिर्मित मंदिर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा किया जाना आवश्यक है। मंदिर निर्माण व इसके संचालन के लिए शक्ति सेवा समिति बरपाली को तत्काल मुआवजा की मांग की गई है ताकि नवरात्रि के बाद अतिशीघ्र मंदिर निर्माण के कार्य को पूरा किया जा सके।
![]()




























