Monday, February 16, 2026

सांसद नेमप्लेट विवाद, कांग्रेसियों ने डीएफओ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, रेंजर को नोटिस व विभाग द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद शांत हुए कांग्रेसी

Must Read

सांसद नेमप्लेट विवाद, कांग्रेसियों ने डीएफओ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, रेंजर को नोटिस व विभाग द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद शांत हुए कांग्रेसी

 

कोरबा। सांसद ज्योत्सना महंत के नेम प्लेट को फेंके जाने का विरोध गहरा गया है। मामले में शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा अध्यक्ष राजीव लखन पाल व युवा कांग्रेस जि़ला महासचिव मधुसूदन दास के संयुक्त नेतृत्व और प्रदेश संयुक्त महासचिव हरीश परसाई की उपस्थिति में कटघोरा वनमंडल कार्यालय में जमकर नारेबाज़ी करते की गई। अधिकारियों से माफ़ी माँगने व जि़म्मेदार अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की माँग को लेकर कटघोरा में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए तुरंत वनविभाग द्वारा रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही का आश्वासन देते हुए विभाग द्वारा खेद व्यक्त किया गया तब जाकर कांग्रेसी शांत हुए। इस अवसर पर शेख इश्तियाक, राजीव लखन पाल, अशरफ मेमन, हसन अली, एनएसयूआई जि़लाध्यक्ष दीपक वर्मा, युका उपाध्यक्ष दीपेश यादव, शिवनंदन कुजूर, विनोद उर्रे, राज जायसवाल, जय कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कारके, मुकेश उसरवर्षा, श्रवण कुमार, निसार अहमद, रविंद्र मोहन बघेल, घनश्याम मालवणी, हरीश यादव, रमेश यादव, आदिल, अयान, उमेश यादव सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This