पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Must Read

पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोरबा। नवरात्र के दौरान सोमवार को पंचमी पर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस बार पंचमी पर आयुष्मान योग सहित अन्य संयोग बना। इससे जिले के मन्दिरों सहित पांडालों में भीड़ उमड़ी रही। इसके लिए समिति द्वारा विशेष इंतजाम किया गया है। देशभर में शारदीय नवरात्र का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान भक्ति भाव से जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसी क्रम में नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की गई। साथ ही मां स्कंदमाता के निमित्त पांचवें दिन का व्रत रखा गया।धार्मिक मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ज्योतिषियों की मानें तो नवरात्र के पांचवें दिन आयुष्मान योग समेत कई मंगलकारी संयोग बने रहे। इन योग में स्कंदमाता की पूजा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This