च्वाइस सेंटर में घुसकर 20 हजार रूपए की चोरी
कोरबा। कोहडिय़ा क्षेत्र में स्थित एक च्वाइस सेंटर में घुसकर चोरों ने 15 से 20 हजार रुपए नगदी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। चोरों का गिरोह दुकान से सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, फोटोकापी मशीन और अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस चोरी कर ले गया। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की पतासाजी कर रही है। बरपारा कोहडिय़ा में महेश कुमार राठौर की च्वाइस सेंटर है। 5 अक्टूबर की देर रात राठौर ने दुकान में ताला लगाया था। अगले दिन सुबह उसे चोरी की जानकारी हुई। दुकान में ही राठौर सेल्स भी है, इसे भी चोरों ने नहीं छोड़ा। दुकान से 15 से 20 हजार रुपए नगद के अलावा 4 फोटोकापी मशीन, दो सेट कप्यूटर, रिम पेपर, लेमिलेशन पेपर के अलावा सेल्स की दुकान से भी कई घरेलू सामान की चोरी कर ले गए। चोरों का गिरोह 70 पैकेट गुटखा, 200 से अधिक पैकेट सिगरेट की चोरी कर ले गया। महेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।
![]()

