बोलेरो की टक्कर से बाइक सहित नहर में गिरा युवक

Must Read

बोलेरो की टक्कर से बाइक सहित नहर में गिरा युवक

कोरबा। बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक नहर में जा गिरा। पानी में डूबने से युवक बाल बाल बचा, वहीं उसकी बाइक नहर की गहराई में जा समाई।कोरबा सीतामढ़ी निवासी गोविंदा अपना निजी काम निपटाकर रेलवे स्टेशन नहर मार्ग से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सीतामढ़ी वैष्णो दरबार नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक छिटक कर नहर किनारे झाड़ी में गिर गया। वही उसकी बाइक नहर के तेज बहाव पानी में गिर गया। युवक ने बताया बोलेरो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए के ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया। नहर किनारे बने बाउंड्री वॉल का ज्यादातर हिस्सा पानी के तेज बहाव में कारण गिर चुका। लिहाजा बाउंड्री वॉल नहीं होने से गाड़ी सीधा पानी में चला गया। गनीमत रहा की बाइक सवार नहर के तेज बहाव पानी में नहीं गिरा नहीं तो एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना में बाइक सवार युवक को मामूली चोट आई है, लेकिन उसकी बाइक पानी के तेज बहाव में चले जाने से नहीं मिल पा रही है। जिसकी सूचना थाना कोतवाली को दे दी गई है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This