लालघाट नदी के पास पुलिस का छापा, 505 लीटर महुआ शराब जप्त, महुआ पाश और शराब बनाने के सामान को किया गया नष्ट
कोरबा। पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। अवैध शराब, गांजा बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बालको पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लालघाट नदी किनारे भारी मात्रा में शराब बनाने सूचना पर छापा मारा। जहां पर भारी मात्रा में शराब बनाया जा रहा था। मौके पर शराब बनाने हेतु उपयोग में लाने वाले बर्तन पाश को नष्ट किया गया एवं 505 लीटर महुआ शराब जप्त कर थाना लाया गया। शराब बनाने वाले आरोपी पुलिस को देखकर भाग गये। मौके पर जप्त शराब 505 लीटर को थाना लाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, प्र. आर. लक्ष्मीकांत खरसन, राजनारायण सिंह, हरीश मरावी, अनिल साहू, गजेन्द्र राजवाडे, और राजेन्द्र यादव का उत्कृष्ट योगदान
रहा।
![]()




























