Wednesday, February 11, 2026

नेट परीक्षा में दीप्ति सिंह सफल

Must Read

नेट परीक्षा में दीप्ति सिंह सफल

कोरबा। केएन कॉलेज की सहायक प्राध्यापक दीप्ति सिंह क्षत्रिय ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की परीक्षा पास की है। दीप्ति ने 95.82 फीसदी अंक हासिल कर कम्प्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशन विषय से नेट क्वालीफाई किया है। इससे वे अब सहायक प्राध्यापक के पद व पीएचडी के लिए प्रयास करने की योग्यता हासिल कर ली हैं। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यूजीसी-नेट आयोजित करने का कार्य सौंपा है, जो भारतीय विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता निर्धारित करने की एक परीक्षा है। इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर और दीप्ति के पिता प्रेम सिंह व माता माधवी सिंह ने प्रसन्नता जताई है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This