Wednesday, February 11, 2026

पारिवारिक तनाव को लेकर त्रिपुरा राइफल्स ने जवान ने खुद को मारी गोली, प्रबंधन ने स्पष्ट की वजह, चल रही जांच

Must Read

पारिवारिक तनाव को लेकर त्रिपुरा राइफल्स ने जवान ने खुद को मारी गोली, प्रबंधन ने स्पष्ट की वजह, चल रही जांच

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा खदान के अंदर 29 नंबर कोल स्टॉक में तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान आजाद सिंह ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जवान के सीने में गोली लगी है। उसके शव के ऊपर बंदूक टिका हुआ मिला है। घटना की सूचना एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को दी गई है। वहीं कुसमुंडा पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। घटना के बाद से खदान में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक की टीम को बुलाया है। फिलहाल जांच उपरांत ही पूरी घटना की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी। पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया सुसाइड बताया है। वहीं जवान ने किन कारणों और परिस्थितियों में आत्मघाती खत्म उठाया है इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी में दो जवान थे। जहां मृतक खदान में बने एक गुमटी के भीतर मौजूद था, जबकि दूसरा जवान बाहर ड्यूटी कर रहा था। मामले में प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि आज़ाद सिंह टीएसआर का जवान था। राइफ़ल मैन ने सर्विस गन (एके 47) से आत्महत्या की है। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पारिवारिक विवाद से जवान तनाव में था। डेल्टा कंपनी प्रथम बटालियन टीएसआर के आजाद सिंह राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) रात्रि पाली में कुसमुंडा ओसी खदान में ड्यूटी पर थे। उनकी ड्यूटी 29 कोयला स्टॉक पर थी। 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल (एके 47) से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान से थे। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि मृतक का अपनी पत्नी से कुछ विवाद था जो इस समय राजस्थान में हैं। जवान को?नियमित छुट्टी दी गई थी। उन्होंने चालू वर्ष में तीन बार छुट्टी का लाभ उठाया है। आखिरी छुट्टी अगस्त 2024 में मिली थी।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This