चाकू से हमला करने वाले को 7 साल कैद
कोरबा। महिला मित्र के साथ लौट रहे युवक पर मिर्ची पावडर छिडक़ने और बाद में गले पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने के मामले में दोषी को न्यायालय ने 7 साल की सजा सुनाई है। घटना 6 जून 2022 की दोपहर 2.30 बजे बालकोनगर थाना क्षेत्र के केसलपुर मुख्य मार्ग पर हुई थी। यहां कॉफी पाइंट की ओर से महिला मित्र के साथ बाइक से लौट रहे चंद्रभान सिंह को दोंदरो निवासी परदेशी चौहान (27) ने बहाने से रोका था। इसके बाद उसने अपना नाम और खुद को एरिया का गुंडा बताते हुए चंद्रभान के गले पर चाकू से हमला किया था। इसके घायल होते ही महिला मित्र के हाथ से बैग लूटकर जंगल में भाग निकला था।
![]()




























