Tuesday, February 10, 2026

बाजार में बढ़ी सीताफल की डिमांड, 100 रूपए किलो के बाद भी जमकर खरीदी

Must Read

बाजार में बढ़ी सीताफल की डिमांड, 100 रूपए किलो के बाद भी जमकर खरीदी

कोरबा। शरद ऋतु में अधिक मात्रा में उत्पादित और उपयोग करने वाला सीताफल कोरबा क्षेत्र में 100 प्रति किलो की दर पर लोगों को उपलब्ध है। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब सीताफल की दरें इस कदर ऊंचाई पर पहुंची है। फेस्टिवल सीजन में फल की आवक शुरू होने के साथ विक्रेता वर्ग अपने हिसाब से इसकी कीमत तय कर रहा है। जिले के कुछ ही गांव में सीताफल की पैदावार होती है जबकि इसकी आवक का अधिकतम निर्धारण गौरेला पेंड्रा क्षेत्र से हुआ करता है। वर्तमान में कोरबा शहर के कई ऐसे बिंदु बने हुए हैं जहां पर लोगों को सीताफल देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से सीमित मात्रा में इस फल को लेकर आने वाले लोगों ने अब तक की स्थिति में प्रति किलो 100 कीमत फिक्स कर रखी है। कीमत के मामले में समझौते जैसी स्थिति फिलहाल नहीं बन रही है। बताया गया कि कीमत ज्यादा होने के बावजूद बिक्री बढ़ी हुई है। चिकित्सक बताते हैं कि सीताफल में कई प्रकार के गुण शामिल है, जो इसे खास बनाते हैं और इस ऋतु में इसका उपयोग करने से कई प्रकार के लाभ शरीर को होते हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This