Tuesday, February 24, 2026

अंधेरे के कारण कुसमुंडा फोरलेन मार्ग पर हुआ हादसा

Must Read

अंधेरे के कारण कुसमुंडा फोरलेन मार्ग पर हुआ हादसा

कोरबा। जिले का कोरबा कुसमुंडा फोर लेन मार्ग बीते लगभग 4 वर्षों से बन रहा है, सडक़ निर्माण के साथ साथ डिवाइडर निर्माण का कार्य भी समान रूप से हुआ है, परंतु स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देने से इस मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है। ऐसे में आए दिन हादसे हो रहे है। जानकारी के अनुसार बालको भदरापारा निवासी तीन नाबालिक दोस्त पंकज बिंझवार, अंकुश कुशवाहा, शशांक सोनी मोटरसाइकल वाहन से दीपका से घर जा रहें थे। इस दौरान कोरबा कुसमुंडा मार्ग के वैशाली नगर और बरमपुर मोड के ठीक मध्य स्थित 6 नंबर बैरियर के पास मिट्टी के ढेर से जा टकराई। जिससे तीनों सडक़ पर जा गिरे। इस घटना में स्कूली छात्र पंकज को गंभीर चोट लगी है, वहीं अन्य दोनों को भी अंदरूनी चोटें आई है। तीनों नाबालिकों को स्थानीय युवक ने अपने वाहन से विकास नगर स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया। घटना शुक्रवार रात तकरीबन 8 बजे की है। कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है, जिस वजह ऐसे हादसे होते है। हालांकि नाबालिकों द्वारा वाहन चलाना भी ऐसे हादसों को निमंत्रण देना है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This