Tuesday, February 24, 2026

ठेका श्रमिकों को दीपावली पूर्व वेतन एवं बोनस को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Must Read

ठेका श्रमिकों को दीपावली पूर्व वेतन एवं बोनस को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

कोरबा। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा कोरबा वृत्त के अंतर्गत कार्यरत बाहृय श्रोत/ ठेका कर्मियों को दीपावली महापर्व के पूर्व मासिक वेतन एवं बोनस राशि भुगतान हेतु अधीक्षण अभियंता पी एल सिदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अभिमन्यु कश्यप तथा संघ से वरिष्ठ संरक्षण श्रीमती ममता वर्मा, रघुनंदन कंवर, उमेश कुमार यादव, छत्रपाल सिंह राठौर उपस्थित रहे। कोरबा वृत्त के सचिव एवं प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर ने बताया कि ठेका कर्मियों को पावर कंपनी के आदेशानुसार बोनस राशि प्रदान करने तथा 33/11 केवी सबस्टेशनों के खराब उपकरणों को बदलने अथवा सुधार कार्य करने के साथ पैनल,रिले, वीसीबी को ठीक करने के लिए संघ ने अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा का लाभ मिल सके।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This