Wednesday, February 25, 2026

नाचा कार्यक्रम में भृत्य की पिटाई, एफआईआर दर्ज

Must Read

नाचा कार्यक्रम में भृत्य की पिटाई, एफआईआर दर्ज

कोरबा। आयोजन के समय की पाबंदी सम्बन्धी नियम को ताक पर रखकर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम नाचा में आधी रात लाठी-डण्डा चल गया। भृत्य के साथ मारपीट की गई। मामले में अपराध दर्ज किया गया है। कटघोरा थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक ग्राम केशलपुर कटघोरा निवासी आनंद राम आदिवासी विकास विभाग कलेक्ट्रेट कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत् है। वह 25 अक्टूबर को ग्राम बनखेता में नाचा कार्यक्रम देखने गया था। रात 2 बजे करीब नाचा कार्यकम देख रहे थे, तभी नाचा कार्यक्रम के दौरान ग्राम बनखेता के शोभन सिंह और रविन्द्र ठाकूर बरबसपुर निवासी के द्वारा नाचने वालों को पैसा दे रहे थे। वहीं पास में आनंद राम भी खड़ा होकर कार्यक्रम देख रहा था। उसने भी नाचने वालों को पैसा दिया तो शोभन सिंह के द्वारा तुम क्यों पैसा दे रहे हो बोलते हुए विवाद करने लगा, मना किया तो गाली-गलौच करने लगा व जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का व डण्डा से मारपीट किया। ग्राम बरबसपुर का रविन्द्र ठाकूर ने भी आकर कॉलर पकड़ कर गला दबाकर मारपीट किया। अन्य लोग भी मारपीट किया। जिनका नाम वह नहीं जानता है। मारपीट करने से आनंद राम के सिर के दाहिने तरफ, दाहिने हाथ के कोहनी, बांया हाथ के अंगूठा, दाहिने आंख के पास चेहरा, दाहिना पैर में घुटना के नीचे चोट लगा है। कटघोरा पुलिस ने आनंदराम आयाम पिता अजमेर सिंह के रिपोर्ट पर आरोपी शोभन सिंह, रविन्द्र ठाकुर व अन्य लोग के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This