Thursday, February 26, 2026

विधायक फूलसिंह राठिया ने दी धनतेरस व दीपोत्सव की शुभकामनाएं

Must Read

विधायक फूलसिंह राठिया ने दी धनतेरस व दीपोत्सव की शुभकामनाएं

कोरबा। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने प्रदेश और जिलेवासियों को धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की शुभकामनाएं दीं और लोगों की खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की। श्री राठिया ने कहा कि धनतेरस स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का पर्व है। वे भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना करते हैं कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य लाए। उन्होंने दिवाली के पावन पर्व को “खुशी और समृद्धि का प्रतीक” बताया।उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य का संचार करेगा। विधायक ने कहा कि दिवाली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पर्व सभी के लिए धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। त्यौहारों का यह अवसर हमें समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। श्री राठिया ने कहा है कि दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले। यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This