Thursday, February 26, 2026

बहकर लापता एक बच्चे का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

Must Read

बहकर लापता एक बच्चे का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

कोरबा। पंप हाउस मैगजीन भाटा से नहर में बहे 2 मासूम बच्चे और महिला में से महिला का शव बरामद हो गया था। बच्चों की तलाश जारी थी। बच्चों के बह जाने के घटना के 20 घंटे बाद भी नहर का पानी कम नही होने से बच्चों के नाराज परिजनों ने सीएसईबी चौकी का घेराव कर दिया था। बुधवार की सुबह अखरापाली गांव के समीप नहर में बच्चे की तैरती हुई लाश दिखी। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को नहर से निकाल कर पुलिस को सूचना दी है। मौके पर मृतक के परिजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। उरगा पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रही है। लापता बच्ची की तलाश में परिजन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगे हुए है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This