Friday, February 27, 2026

कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर होगी हसदेव आरती

Must Read

कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर होगी हसदेव आरती

कोरबा। नदी संरक्षण और समर्थन की भावना से कोरबा में नमामि हसदेव संगठन काफी समय से काम कर रहा है। कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर हसदेव तट पर संगठन द्वारा अनुष्ठान कराया जाएगा। पिछले वर्ष से नमामि हसदेव द्वारा हर माह की अमावस्या और पूर्णिमा को हसदेव आरती की जा रही है। इसमें अधिकारियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोग यजमान बनाए गए।इनकी उपस्थिति में शाम पांच बजे से पूजा अर्चना और हवन पूजन किया गया। इसके पश्चात गंगा तट पर विभिन्न स्थान में होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर यहां भी हसदेव की आरती की गई। समय के साथ इसमें लोगों की संख्या बढ़ी। पांडेय ने बताया कि नदियां सनातन काल से हिंदुओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र रही है। उनके सामने मौजूद चुनौतियां कुल मिलाकर मानवीय कारणों से है। इस दिशा में निष्ठा से काम करने की जरूरत है तभी कुछ अच्छे नतीजे आएंगे।

Loading

Latest News

बकाया बिजली बिल वसूली में विभाग का छूट रहा पसीना, वसूली का टारगेट पूरा करने वितरण विभाग की टीम लगा रही पूरा जोर

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग पर बकाया बिजली बिल का बोझ बढ़ता जा रहा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को...

More Articles Like This