Saturday, February 28, 2026

हुंकरा पहाड़ी के पास मिली युवक की अधजली लाश, मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Must Read

हुंकरा पहाड़ी के पास मिली युवक की अधजली लाश, मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

 

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुंकरा पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में फैल गई। बताया जा रहा कि कुछ ग्रामीण दिशा मैदान के लिए गए थे, तब उन्होंने देखा कि एक युवक की अधजली लाश पड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच को फोन के माध्यम से सूचना दी। सरपंच ने मौका स्थल पर पहुंचकर कटघोरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कटघोरा पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर एक जोड़ी चप्पल वा साइकिल मिली है। लोगों का कहना है कि कुछ युवक यहां रात्रि शराब पीने आए होंगे और आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। ऐसा लग रहा है कि युवक पर पेट्रोल छिडक़ कर जलाया गया है और जलाने के बाद लाश को उठाकर पहाड़ी के पीछे फेंक दिया गया होगा। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव की शिनाख्ती के लिये ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This