Monday, March 2, 2026

प्रकाश पर्व 15 को, सिख समुदाय ने निकाली प्रभात फेरी

Must Read

प्रकाश पर्व 15 को, सिख समुदाय ने निकाली प्रभात फेरी

कोरबा। सिख समाज के आराध्य गुरुनानक देव जी की जयंती 15 नवंबर को प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाएगी। जिसके उपलक्ष्य में नगर सहित उपनगरों में में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर प्रकाश पर्व मनाने का संदेश दिया जा रहा है। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों में अलग-अलग दिन निकाली जा रही है। कुसमुंडा गुरुद्वारे में सिक्ख समाज ने रविवार की सुबह 4 बजे प्रभात फेरी निकाली। जिसमें महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल लोगों द्वारा एक साथ कीर्तन व वाणी का प्रचार किया जा रहा है। प्रभात फेरी कुसमुंडा गुरुद्वारे से शुरू होकर कबीर चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। प्रभात फेरी में शामिल लोगों के लिए समाज के सदस्यों द्वारा चाय और नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। प्रभात फेरी सुबह 7 बजे कुसमुंडा गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर सिख समाज ने गुरुनानक जी के उपदेशों को याद किया।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This