नगर निगम के अभियंताओं को शो काज नोटिस
कोरबा। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग ने कार्यों के प्रति अरूचि और लापरवाही उजागर होने पर अधीक्षण अभियंता एके वर्मा को व एक अन्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। सात दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि 6 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकाय के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि नगर निगम कोरबा में 15वें वित्त आयोग , अधोसंरचना मद के कार्य में भौतिक/ वित्तीय प्रगति अपेक्षा से कम है। संचालनालय से भुगतान के लिए राशि जारी होने के बाद भी भुगतान लंबित है। उक्त कृत्य कार्य के प्रति अरूचि व लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में सात दिवस के भीतर जवाब नहीं देने पर समझा जाएगा कि बचाव पक्ष में उन्हें कुछ नहीं कहना है नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
![]()




























