Tuesday, February 17, 2026

पंप हाउस की घटना के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, की गई दुपहिया वाहनों की जांच, संदेही पकड़ाया

Must Read

पंप हाउस की घटना के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, की गई दुपहिया वाहनों की जांच, संदेही पकड़ाया

कोरबा। पंप हाउस वार्ड में मंगलवार को थोड़ी देर के अंतराल में दो छात्राओं पर हमला कर एक पर ब्लेड से हमला और दूसरे का बैग छीनने की घटना के बाद पुलिस दोपहिया वाहनों की जांच कर रही है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने वालों को पकडक़र कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले का एक संदेही पकड़ में आ गया है। मंगलवार शाम के बाद बुधवार को शहर के सीएसईबी चौक समेत सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने जांच अभियान चला दोपहिया वाहन में नंबर प्लेट नहीं लिखाने, स्लोगन व पदनाम लिखा बाइक चलाने वालों की धरपकड़ की। इस दौरान 40-50 बाइक चालक पकड़े गए। जांच के दौरान सीएसईबी चौक से करीब 18 लाख कीमत की दोपहिया बाइक गुजर रही थी। बाइक के सामने में नंबर प्लेट नहीं था। जिस पर 3 जुर्माना लगाया। ज्ञात रहे कि घर से स्कूल जाने निकली कक्षा 12 वीं की एक छात्रा पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा हमला किए जाने के मामले में सीएसईबी पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे सघन पूछताछ कर रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This