भारतमाला प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे में नौजवान श्रवण कुमार की मौत, जांच के बाद होगी एफआईआर दर्ज
कोरबा। करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा के पास बन रहे भारतमाला नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में चल रहे पानी टैंकर वाहन ने ग्राम पंचायत मुढ़ूनारा निवासी श्रवण कुमार का एक्सीडेंट से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रात में ही मौके वारदात पर पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए करतला पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए डेड बॉडी को रात में ही पंचनामा के लिए अस्पताल भेज दिए गए। वही सूत्रों की माने तो दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड का पानी टैंकर वाहन बताया जा रहा है। जबकि थाना प्रभारी कृष्णा वर्मा ने कहा कि अभी जांच चल रही है। इसलिए अज्ञात वाहन के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुए हैं। जबकि ग्राम पंचायत मुढ़ूनारा के ग्रामीणों का कहना है कि करतला पुलिस को अज्ञात वाहन के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
![]()

