तेज रफ्तार बाईक दीवाल से टकराई, मौके पर हुई युवक की मौत
कोरबा। जिले में लगातार तेज रफ़्तार के कारण हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। ऐसा ही एक और हादसा सामने आया है। जहां ओवरटेक करते समय एक स्पोर्ट्स बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रायगढ़ निवासी था। मामला बालकों थाना क्षेत्र का है। बालको अल्युमिनियम गेट के पास यह हादसा हुआ। सामने से जा रही गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान युवक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान बाईक तेज रफ़्तार में सड़क किनारे दिवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्पोर्ट्स बाईक के परखच्चे उड़ गए। वहीं युवक का सिर दिवार पर टकराने से वह गंभीर हो गया। और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त युवक की बाईक काफी तेज रफ़्तार में थीं, उसने सिर पर हेलमेट भी नहीं पहना था। अगर हादसे के वक्त उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। जांच पड़ताल के दौरान मृतक के जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर उसकी पहचान महर्षि गुप्ता निवासी रायगढ़ के रूप में हुई है।
![]()

