Saturday, February 21, 2026

धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही ठंड, ठंड से बचने लोग स्वेटर, जैकेट में आ रहे नजर

Must Read

धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही ठंड, ठंड से बचने लोग स्वेटर, जैकेट में आ रहे नजर

कोरबा। नवंबर माह आधा निकलने के बाद अब जाकर ठंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ही रही है। आंशिक बादल छाए रहने के बाद भी न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे ठंड का अहसास जरूर होता रहा। कार्तिक का महीना खत्म हो गया है। अगहन शुरू हो गया है और सूर्य की तपिश कम हो गई है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आ रही है। ठंड बढ़ रही है। रात का न्यूनतम तापमान नीचे पहुंच गया है। इससे रात को अधिक ठंड लग रही है। ठंड से बचने लोग स्वेटर, जैकेट में नजर आए। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 .6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन न होने से दिन में अभी भी गर्मी ही लगती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से 3 दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद कम है। उसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढऩे की संभावना है। भले ही तापमान में ठंड के मौसम के अनुरूप गिरावट नहीं आया है, पर ठंड के मौसम का आगमन जरूर हो गया है। तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव ही सही, इसका प्रभार लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। यही वजह है कि अस्पतालों में एक बार फिर सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों की लंगी कतार लगने लगी है। तापमान गिरने के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। देर रात या रात भर ड्यूटी करने वाले लोग ठंड से बचने के लिए जैकेट, स्वेटर, टोपी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो घरों में रखा कंबल और रजाई भी बाहर निकल गया है। इस बीच स्कूली बच्चों को ठंड ज्यादा परेशान कर रही है। शहर और उपनगरीय इलाकों में लगने वाले निजी स्कूल सुबह जल्दी लग जाते हैं इस कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए सुबह लगभग सवा पांच से साढ़े पांच के बीच जागना पड़ रहा है। इससे बच्चे और अभिभावक परेशान हैं।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This